पुल के जोड़ पर बने होल को लोक निर्माण विभाग ने तत्काल कराया दुरुस्त

0
6

रायबरेली- 2026,
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव के पास नैया नाले पर नवनिर्मित पुल के जोड़ पर बने होल से संबंधित विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबरों का लोक निर्माण विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया।
विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण एवं जांच कराई। जांच के उपरांत पुल के जोड़ पर बने होल को तत्काल दुरुस्त करा दिया गया। विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण कराकर पुल को सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन के लिए सुनिश्चित किया गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुल के जोड़ पर बने होल को तत्काल ठीक करा दिया गया है तथा मौके पर आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY