रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह एवं थाना खीरों पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा लालगंज तहसील के थाना-खीरों अंतर्गत ग्राम-मुस्तकीमगंज एवं बेहटासातनपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 35 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 300 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।






























































