जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाये वादकारी

0
39


रायबरेली : मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 दिनांक 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक चल रहा है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा वादकारियों से अपील की गयी कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत वैवाहिक विवाद के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बटवारें से सम्बन्धित मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले से सम्बन्धित अधिकाधिक मामलों को जिनमें सुलह-समझौता की अधिक संभावना बन रही हो, को उक्त अभियान के अन्तर्गत जिला मध्यस्थता केन्द्र ए०डी०आर० सेन्टर, छजलापुर, रायबरेली प्रेषित करा कर उक्त अभियान का लाभ उठा सकते है।

LEAVE A REPLY