भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक विश्वसनीय और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई- राकेश सचान

0
30

देश ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, बुनियादी ढांचा, विदेश नीति तथा जनसेवा के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की- प्रभारी मंत्री

भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक विश्वसनीय और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई- राकेश सचान

एक्सप्रेसवे, हाईवे एवं ग्रामीण सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी में हुवा है व्यापक सुधार


रायबरेली : मा० प्रभारी मंत्री जनपद/मा० मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग उ०प्र० राकेश सचान की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।
मा० मंत्री ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व के 12 वर्ष राष्ट्र विकास, सुशासन और जनकल्याण के एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखे जा रहे हैं। इस अवधि में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, बुनियादी ढाँचा, विदेश नीति तथा जनसेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के मंत्र को अपनाते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा दिया गया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के कौशल विकास तथा डिजिटल परिवर्तन को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएँ संचालित की गईं, जिनका लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुँचा है।
बीते 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक विश्वसनीय और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है। आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल सेवाओं के प्रसार, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा नवाचार को प्रोत्साहन देने के प्रयासों ने देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मा० मंत्री ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 12 वर्ष तथा मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 09 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेश में आधारभूत संरचना, कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से स्पष्ट परिवर्तन दिखाई देता है।
उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे, हाईवे एवं ग्रामीण सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार हुआ है, वहीं एयर कनेक्टिविटी में भी तेजी आई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा भीमसेन में विकसित औद्योगिक केंद्र से औद्योगिक विकास को नई गति मिली है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज नए इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वाधिक एक्सप्रेसवे, मेट्रो नेटवर्क, रेलवे कनेक्टिविटी एवं जन सुविधाओं के आधार पर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, डीसी मनरेगा प्रमोद सिंह, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धि लाल पासी, जिलाध्यक्ष अपना दल सतेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक रामलाल अकेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY