रायबरेली : खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, रायबरेली द्वारा पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 14 से 16 नवम्बर 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मण्डलों एवं आगरा छात्रावास सहित कुल 17 टीमों के 248 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 15 नवम्बर को खेले गए लीग मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। लीग मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे। वाराणसी ने बस्ती को 26-03 से पराजित किया। आगरा छात्रावास ने गोरखपुर को 48-37 से हराया। आगरा मण्डल ने देवीपाटन (गोण्डा) को 41-27 से पराजित किया। मेरठ ने चित्रकूट मण्डल को 41-27 से हराया। प्रयागराज ने सहारनपुर को 46-41 से पराजित किया। आजमगढ़ ने मिर्जापुर को 39-26 से हराया। मुरादाबाद ने बस्ती को 22-02 से पराजित किया। आगरा छात्रावास ने लखनऊ को 34-05 से हराया। आगरा मण्डल ने अयोध्या को 31-11 से पराजित किया। मेरठ ने बरेली को 30-10 से हराया, जबकि अलीगढ़ ने प्रयागराज को 37-35 से पराजित किया।
वहीं नॉकआउट मुकाबलों में अलीगढ़ ने चित्रकूट को 25-23 से तथा मिर्जापुर ने लखनऊ को 25-07 से पराजित किया। अयोध्या एवं आजमगढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में आजमगढ़ विजेता रही, जबकि मुरादाबाद एवं प्रयागराज के बीच हुए मैच में प्रयागराज ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल विभाग के अधिकारियों, कबड्डी संघ के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन, अयोध्या के सचिव बृजेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में चेयरमैन रेफरी बोर्ड, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन, अयोध्या के सुरेश कुमार सिंह, माया प्रसाद राय (आजमगढ़), शराफत अली (सीतापुर), शिवसुन्दर शुक्ला (रायबरेली), पुनीत तेवतिया (हापुड़), सी०जी० शुक्ला (लखनऊ), अनूप शुक्ला (लखनऊ), श्री टिंकू कुमार (लखनऊ), राधेश्याम पटेल (वाराणसी), बृजेश (रायबरेली), पीयूष (अयोध्या), रामअवध वर्मा (वाराणसी), अजय मिश्रा (लखनऊ), हिमांशु (रायबरेली), नीतू गुप्ता (अयोध्या), मनीषा (लखनऊ), अंजली वर्मा (वाराणसी), प्रतीक्षा (एटा), क्षमा वर्मा (बुलन्दशहर) एवं प्रांजलि पटेल (प्रयागराज) द्वारा मैचों का संचालन किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि खेल बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक दक्षता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ० अतुल सिन्हा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, लखनऊ मण्डल, लखनऊ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए आयोजन में लगे क्रीड़ाधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त लक्ष्मीकान्त शुक्ला, जिला ओलम्पिक संघ, रायबरेली, बृजेन्द्र शुक्ला, अवैतनिक कबड्डी सचिव, रायबरेली तथा खेल विभाग की ओर से उप क्रीड़ाधिकारी, कासगंज हरफूल सिंह उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का सम्पूर्ण संचालन क्रीड़ाधिकारी, जिला खेल कार्यालय रायबरेली धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बाबूलाल, मंजू, नरेश कुमार निषाद (जीवन रक्षक), अश्वनी चन्द्रा, पिंकू कुमार एवं मो० शोएब खान द्वारा विशेष योगदान दिया जा रहा है। खेल विभाग के दिशा-निर्देशों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।
अंत में क्रीड़ाधिकारी, रायबरेली ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




























































