लहंगा, सूट, शरारा और साड़ी हर एथनिक ड्रेस में पलक बेहद खूबसूरत लगती हैं। देखिए पलक तिवारी के बेस्ट एथनिक आउटफिट। हर लड़की की चाहत होती है कि वो भीड़ में सबसे अलग दिखे। त्योहार पर सबसे खूबसूरत लगने और दूसरों से अलग दिखने की चाहत है तो आप किसी सेलिब्रिटी के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। लड़कियां एक्ट्रेस पलक तिवारी के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। पलक तिवारी अक्सर एथनिक लुक में नजर आती हैं। हाल ही में पलक ने इंस्टाग्राम पर पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। नवरात्रि, दुर्गापूजा, डांडिया, गरबा नाइट या दिवाली पर आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं। दुर्गापूजा और दिवाली के लिए लड़कियां कॉपी करें लुक्स
पलक तिवारी ने बेहद खूबसूरत रानी पिंक साड़ी पहनी है। इसके साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना है और इसे बड़ी सादगी के साथ कैरी किया है। फ्री पल्लू साड़ी के साथ खुले बाल और कानों में खूबसूरत थ्री लेयर ईयररिंग पहने हैं। साड़ी के साथ एक हाथ में मैचिंग पिंक चूड़ियां एकदम गर्लिश लुक दे रही हैं। साड़ी पर पिंक कलर का हल्का वर्क भी किया गया है। फेस्टिव लुक के लिए आप इस तरह की साड़ी खरीद सकती हैं। गरबा और डांडिया के लिए आप पलक तिवारी की तरह मल्टीकलर लहंगा पहन सकती हैं। लहंगे के साथ स्लीवलेस ब्लाउज, हाफ टाई बाल और उसके साथ हाथ में पहना हथफूल पलक की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। आप भी इस तरह का लुक नवरात्रि में कॉपी कर सकते हैं।
नवरात्रि में आप कोई खूबसूरत सा अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। इन दिनों पेस्टल कलर्स का फैशन है। आप ग्रीन, पिंक या कोई दूसरे कलर का सूट खरीद सकती हैं। पलक तिवारी की तरह सिर्फ कानों में बड़े ईयररिंग लुक में चार-चांद लगा देंगे। कॉर्सेट ब्लाउज के साथ साड़ी या लहंगा एकदम ट्रेंडी आउटफिट है। आप पलक तिवारी की तरह लहंगे को कोर्सेट के साथ कैरी करें और इसके साथ मैचिंग हल्का नेट वाला दुपट्टा कैरी करें। भीड़ में आप सबसे अलग दिखेंगी। नवरात्रि में आप कोई खूबसूरत सा अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। इन दिनों पेस्टल कलर्स का फैशन है। आप ग्रीन, पिंक या कोई दूसरे कलर का सूट खरीद सकती हैं। पलक तिवारी की तरह सिर्फ कानों में बड़े ईयररिंग लुक में चार-चांद लगा देंगे। कॉर्सेट ब्लाउज के साथ साड़ी या लहंगा एकदम ट्रेंडी आउटफिट है। आप पलक तिवारी की तरह लहंगे को कोर्सेट के साथ कैरी करें और इसके साथ मैचिंग हल्का नेट वाला दुपट्टा कैरी करें। भीड़ में आप सबसे अलग दिखेंगी।





























































