रायबरेली : जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली के प्रभारी-प्राचार्य एन.डी. रस्तोगी ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में सत्र 2026-27 में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि केवल वही अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग कर पायेंगे जो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करेंगे। अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की अधिकारिक वेबसाइट डाउनलोड का अवलोकन कर सकते है। आवेदन की जानकारी हेतु इन नम्बरों 8318660476, 9653059158, 9415524308 पर भी संपर्क कर सकते है।






























































