अभिजीत दीपके ने एक इंटरव्यू में अपना फ्यूचर प्लान बताया

0
3

उन्होंने इस दौरान कॉकरोचों के आंदोलन को लेकर भी बात कॉकरोचों के लीडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनकी पार्टी का मकसद चुनावों से आगे जाना है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी योजना बताई है। इस दौरान उन्होंने अमेरिका से भारत लौटने, कॉकरोच आंदोलन और CJP के भविष्य को लेकर भी बातचीत की। इंटरव्यू में दीपके ने यह भी कहा है कि अब वे मैदान में उतर गए हैं तो आंदोलन को जिंदा रखने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते मई महीने में देश के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद 30 वर्षीय अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज के रूप में यह मुहिम शुरू की थी। देखते ही देखते इस आंदोलन से लाखों लोग जुड़ गए और दीपके काफी प्रसिद्ध भी हो गए। बाद में भारत लौटकर अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की अगुवाई की थी।

LEAVE A REPLY