ब्रिक्स देशों के राजनेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

0
4

इस बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली घोषणा को अपनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई है. इसको लेकर अब जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी है.

महबूबा मुफ्ती ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले की BRICS द्वारा की गई निंदा का स्वागत है, लेकिन BRICS के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर भारत को हिम्मत और सच्ची लीडरशिप दिखानी चाहिए थी और एक ऐसा प्रस्ताव लाना चाहिए था, जिसमें गाजा में इजराइल द्वारा किए जा रहे नरसंहार और ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले की भी साफ तौर पर निंदा की जाती.

जम्मू-कश्मीर में NIA का एक्शन, 5 जिलों के 10 ठिकानों पर छापेमारी

ईरान-इजरायल हमले पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इस हमले में न सिर्फ ईरान के कई राजनीतिक नेता मारे गए, बल्कि सैकड़ों स्कूली बच्चे भी मारे गए. आतंकवाद की निंदा चुनिंदा तरीके से नहीं की जा सकती. आम नागरिकों के खून की कोई राष्ट्रीयता नहीं होती और अंतरराष्ट्रीय न्याय में दोहरे मापदंड नहीं हो सकते.”

ब्रिक्स द्वारा घोषणा में क्या कहा गया?

घोषणा में आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया गया. घोषणा में कहा गया कि किसी भी उद्देश्य, कहीं भी और किसी के द्वारा किए गए आतंकवादी कृत्य आपराधिक और अनुचित हैं तथा उनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.

इसमें 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे. बता दें कि घोषणा पत्र में आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबला करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.हैहै

इसमें आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही, आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया गया. ब्रिक्स देशों ने कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहा है

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं, जहां वे देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है

LEAVE A REPLY