भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट आज से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है।

0
7

पहला मैच जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आगाज आज से हो चुका है। ये मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है।
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। मेजबान श्रीलंका को सीरीज ड्रॉ करने के लिए दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना है। वहीं अगर ये टेस्ट ड्रॉ भी हुआ तो भारत सीरीज जीत जाएगा। लेकिन WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में भी हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। इस मैच के टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान सुबह 9:30 बजे मैदान पर उतरेंगे। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) में भारत का यह 11वां टेस्ट मैच है। इससे पहले खेले गए 10 मैचों में से भारत ने 5 में जीत दर्ज की है वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है। फिलहाल भारत 64 अंक और 53.33% अंक प्रतिशत (PCT) के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं श्रीलंका की टीम 5 मैचों में से 1 जीत, 2 हार और 2 ड्रा के साथ छठे स्थान पर है।

यहां देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बराड़

श्रीलंका: लाहिरु उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सधी हुई बल्लेबाजी

जायसवाल और राहुल पहली पारी में अभी तक सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। पांच ओवर का खेल खत्म होने तक दोनों ने मिलकर 17 रन जोड़ लिए हैं। यशस्वी 13 और केएल 4 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

दो ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। जयसवाल ने अभी तक ये सभी रन बनाए हैं। वहीं केएल राहुल का खाता नहीं खुला है। जायसवाल ने अभी तक 3 चौके लगाए हैं। यशस्वी और केएल कर रहे हैं ओपनिंग

टीम इंडिया के लिए इस मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर असिथा फर्नांडो फेंक रहे हैं। दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो की पिच रिपोर्ट

SSC कोलंबो की पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए मददगार हो सकती है। पिच पर ज्यादा घास रहने की उम्मीद नहीं है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए पर्याप्त मदद मिल सकती है। हालांकि मुकाबला आगे बढ़ने के साथ पिच के धीमा होने और स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है। टीम इंडिया की प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा श्रीलंका की प्लेइंग XI

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो टीम इंडिया ने जीता टॉस

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीता है और कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सारांश जैन ने किया डेब्यू

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया है। मैच से पहले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सारांश को डेब्यू कैप दिया।

LEAVE A REPLY