रायबरेली : क्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, पं. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में 29 से 31 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
29 अगस्त को 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता, 30 अगस्त को बालक जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता तथा 31 अगस्त को बालक जूनियर वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक बालक कार्यालय दिवस में निःशुल्क प्रवेश करा सकते हैं। प्रतियोगिताओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में संपर्क किया जा सकता है।






























































