उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की आत्मीय मुलाकात, महाशिवपुराण कथा का दिया निमंत्रण

0
38


​देहरादून/रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
​बैठक के दौरान डॉ. मनोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रायबरेली के ऊँचाहार में आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाली भव्य महाशिवपुराण कथा में सम्मिलित होने का सहर्ष आमंत्रण दिया। यह कथा सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से संपन्न होगी।
​मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. मनोज पाण्डेय का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा देवभूमि उत्तराखंड पर स्वयं द्वारा लिखित एवं प्रकाशित पुस्तकें भेंट कीं।
​डॉ. मनोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह और आत्मीयता सदैव अभिभूत करने वाली रहती है। उनका यह सम्मान और अपनत्व मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।

LEAVE A REPLY