ऊंचाहार में 11 सितंबर से भव्य महाशिवपुराण कथा का आयोजन, मनोज पांडेय ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्यमंत्री जयप्रकाश को दिया निमंत्रण

0
8

ऊंचाहार (रायबरेली): ऊंचाहार क्षेत्र में आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य महाशिवपुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

​इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा राज्यमंत्री जयप्रकाश से आत्मीय मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने दोनों मंत्रियों को ऊंचाहार में आयोजित होने वाली महाशिवपुराण कथा में सम्मिलित होने का सहर्ष सादर आमंत्रण पत्र सौंपा।

​दोनों माननीय मंत्रियों ने निमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की उत्सुकता जताई। मनोज पांडेय ने बताया कि मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति से इस पावन धार्मिक अनुष्ठान की भव्यता और गरिमा और अधिक बढ़ेगी। आयोजन को लेकर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY