ऊँचाहार में आयोजित होने वाली महाशिव पुराण कथा के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी व प्रह्लाद जोशी को दिया निमंत्रण

0
57



रायबरेली : उत्तर प्रदेश के ऊँचाहार (जनपद रायबरेली) में आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाली भव्य महाशिव पुराण कथा की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इस पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने नई दिल्ली में भारत सरकार के वरिष्ठ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय भेंट की।
​मुलाकात के दौरान डॉ. मनोज पाण्डेय ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से संपन्न होने वाली इस दिव्य ‘महाशिव पुराण कथा’ में सम्मिलित होने का पावन निमंत्रण पत्र सौंपा।
​कथा आयोजन की जानकारी मिलते ही दोनों माननीय मंत्रियों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
​कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा से यह दिव्य आयोजन जन-जन के जीवन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है

LEAVE A REPLY