ऊंचाहार में 11 सितंबर से सजेगी श्री महाशिव पुराण कथा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं बी एल वर्मा को मिला आमंत्रण

0
42

रायबरेली। रायबरेली जिले के ऊंचाहार में आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से भव्य श्री महाशिव पुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है।

​इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा तथा यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान डॉ. मनोज पाण्डेय ने सभी गणमान्य अतिथियों को इस भव्य धार्मिक आयोजन का निमंत्रण पत्र सौंपा।

​महामहिम राज्यपाल जी सहित सभी जन प्रतिनिधियों ने सहर्ष आमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में सम्मिलित होने की स्वीकृति और आश्वासन प्रदान किया। साथ ही इस विशाल आयोजन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

​कथा के भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि महादेव की कृपा से यह दिव्य आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का एक भव्य उत्सव बनेगा।

LEAVE A REPLY