उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर – अशोक कुमार

0
33


रायबरेली : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर सलोन ब्लाक परिसर के सभागार में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर तहसील स्तरीय कार्यक्रम का माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण कार्यक्रम को देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।
कार्यक्रम में कस्तूरबा बालिका विद्यालय सलोन की बच्चियों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर के सम्मानित किया गया।
मा० विधायक सलोन द्वारा प्राथमिक विद्यालय सलोन के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का सेट वितरित कर स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का औपचारिक शुरूआत की गई।
मा० विधायक सलोन ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और उसी कड़ी में आज यह सामाजिक सुरक्षा का उपहार दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए गांव, गरीब और ग्रामीण परिवेश की शिक्षा को गति देने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नागेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सलोन मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सलोन, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY