पार्थ समथान, भाविका शर्मा, कनिका माहेश्वरी और शो के अन्य कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने एक खास सेलिब्रेशन के साथ इस मौके को यादगार बनाया। ‘सहर होने को है’ की टीम ने शो के 200 एपिसोड पूरे होने पर एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया। पार्थ समथान, भाविका शर्मा, कनिका माहेश्वरी और शो के अन्य कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने एक खास सेलिब्रेशन के साथ इस मौके को यादगार बनाया। कनिका माहेश्वरी ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं और शो के सफल सफर पर अपनी खुशी जाहिर की। शो के इस अहम पड़ाव तक पहुंचने पर टीम का उत्साह और आभार सेलिब्रेशन में साफ झलक रहा था। कनिका माहेश्वरी ने ‘सहर होने को है’ के 200 एपिसोड पूरे होना पर खुशी जताई। साथ ही सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं। उन्होंने शो की उपलब्धि के बारे में अपने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि यह उपलब्धि गिनती से कहीं ज्यादा मायने रखती है, जब यह शो इस खास पड़ाव पर पहुंचा है तो हुस्ना आरा का दिलचस्प किरदार निभाने वालीं कनिका ने दर्शकों के प्यार और शो से जुड़े सभी लोगों की लगातार कोशिशों को याद करते हुए इस सफर के लिए बहुत धन्यवाद कहा है। इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर करते हुए, कहा कि ‘मेरे लिए 200 एपिसोड सिर्फ एक संख्या नहीं है। यह हमारे साथ मिलकर की गई कड़ी मेहनत, अनगिनत सीन, भावनाओं, बातचीत और यादों को दिखाता है। सहर होने को है का हिस्सा बनने और हुस्ना आरा के तौर पर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि दर्शकों ने हमारे शो और हमारे किरदारों को इतना प्यार दिया है।’ कलर्स का पॉपुलर शो ‘सहर होने को है’ सफलतापूर्वक 200 एपिसोड पूरे कर चुका है। यह शो माहिद और सहर की कहानी है, जो साथ रहने के लिए हर मुश्किल का सामना करते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें बार-बार अलग कर देती है। हाल ही में मेकर्स ने एक बड़ा बदलाव करते हुए सहर का किरदार निभाने वाली लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी को बदल दिया। अब भाविका शर्मा ने पार्थ समथान के अपोजिट यह रोल संभाला है। पार्थ समथान और भाविका शर्मा दोनों ने ही इस उपलब्धि को अपने फैंस को समर्पित किया और उनके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। पूरी कास्ट और क्रू ने सेट पर केक काटकर इस खुशी के मौके का जश्न मनाया। उन्होंने अपने फैंस के कुछ पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर री शेयर कर उनका आभार जताया है। इस खुशी को और बढ़ाते हुए, प्रोडक्शन टीम ने उन वफादार दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जिनकी लगातार देखने की वजह से यह माइलस्टोन हासिल हो सका। मेकर्स ने माहिद और सेहर की कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न आने का भी इशारा किया और वादा किया कि आने वाला ट्रैक और भी दिलचस्प होगा। कलाकारों ने सोशल मीडिया पर ‘सहर होने को है’ के सेट से जश्न के खास पल शेयर किए हैं। बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें पोस्ट कीं और अपनी कहानी का हिस्सा बनने के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया। फैंस ने कमेंट्स में बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी, जिससे यह सेलिब्रेशन ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा। यह शो लंबे समय से अपनी कास्ट और कहानी को लेकर चर्चा में रहा है।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
चेहरे पर ज्यादा ऑयल स्किन पर मुंहासों समेत कई परेशानियों को...
ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ बता रही हैं कि ऑयली स्किन वालों को किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। ऑयली स्किन...

























































