कॉकरोच जनता पार्टी आज मुंबई में शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करने वाली है. एक्टर प्रकाश राज ने इस आंदोलन में लोगों से शामिल होने की अपील की

0
6

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी आज आंदोलन कर रही है. 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई में शिवाजी पार्क में आंदोलन करने वाली है. इस प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए प्रकाश राज ने लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि कुछ गुंडे गोडसे को सेलिब्रेट करते हैं जिन्होंने हमारे गांधीजी को मारा था.

प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कॉकरोच वापस आ गए हैं. गांधी जयंती की शुभकामनाएं. प्रकाश राज की लोगों से अपील

वीडियो में प्रकाश राज कहते हैं, ”हाय फ्रेंड्स, हैप्पी महात्मा गांधी जयंती. ये बापू का दिन है लेकिन जैसे हम सेलिब्रेट करते हैं हमे ये नहीं भूलना चाहिए कि कुछ गुंडे भी हैं जो गोडसे को सेलिब्रेट करते हैं जिसने हमारे महात्मा को मारा था और ये वो ही गुंडे हैं जिन्होंने हमारी नागरिकता खत्म करने की कोशिश की. हमारी डेमोक्रेसी को खत्म करने की कोशिश की एसएलआर के जरिए.’ कॉकरोच मुंबई में वापस आ गए हैं

”इस देश का युवा, सिविल सोसाइटी ये नहीं होने देंगे. इस दिन देशभर में शांतिपूर्ण आंदोलन होने वाला है. नेहा दिल्ली में लीड कर रही हैं और कॉकरोच मुंबई में वापस आ गए हैं. जाइए और उनके साथ इस शांतिपूर्ण आंदोलन में खड़े रहिए. मेरे दोस्तों गणेशजी का विसर्जन तो हो गया इस देश में ज्ञानो को विसर्जन बाकी है. ज्ञानो और तुम रंगाबिल्ला. अब तुम लोगों का हो गया है ब्रो.”

बता दें मुंबई पुलिस ने सीजेपी को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की परमिशन नहीं दी है. आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं. यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किए गए हैं. गुरुवार को शाम को अभिजीत दीपके को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया गया था. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. आज राजधानी दिल्ली में भी जंतर-मंतर पर विपक्ष भी विरोध प्रदर्शन करेगा.

LEAVE A REPLY