मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा 1672 बूथों पर 28 जून को ‘बूथ दिवस’ मनाया जाएगा

0
25


रायबरेली : मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्रा ने बताया है कि रायबरेली में 28 जून 2026 से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें 3,67,432 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। 1672 बूथों पर 28 जून को ‘बूथ दिवस’ मनाया जाएगा। इसके बाद 29 जून से 03 जुलाई तक घर-घर भ्रमण और 6 जुलाई को ‘बो’ टीम एक्टिविटी होगी।
उन्होंने बताया है कि जनपद में अभियान के सुचारू संचालन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (कार्यालय-मुख्य चिकित्साधिकारी रायबरेली) के अनुसार, घर-घर भ्रमण के लिए 1167 टीमें, 31 ट्रांजिट टीम, 38 मोबाइल टीम और 337 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। कुल 515 क्षेत्रों को ‘हाई रिस्क’ के रूप में चिन्हित किया गया है।
बूथ दिवस पर सभी प्राइमरी विद्यालय खुले रहेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को सहयोग के लिए पत्र जारी किया जा चुका है और ब्लॉक स्तर पर BTF/TTF बैठकें भी संपन्न हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, ब्लॉकों पर पर्याप्त मात्रा में पोलियो वैक्सीन और अन्य लॉजिस्टिक्स उपलब्ध करा दिए गए है।

LEAVE A REPLY