जलभराव में फंसे 32 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला, सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

0
4

रायबरेली 2026,
उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह ने बताया कि तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पूरे तिलक मजरे बघेल में अत्यधिक जलभराव के कारण लगभग 32 लोग प्रभावित होकर फंस गए थे। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को देखते हुए एक सप्ताह पूर्व ही नाव की व्यवस्था कर दी गई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा हो रही थी। बीती रात क्षेत्र में अचानक अत्यधिक पानी आने के कारण कुछ घरों में पानी प्रवेश कर गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया।
प्रशासनिक टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए जलभराव में फंसे लगभग 32 लोगों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रभावित लोग सुरक्षित हैं तथा स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित राजस्व एवं अन्य विभागीय टीमों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर जलभराव की स्थिति, प्रभावित परिवारों तथा आवश्यक राहत व्यवस्था पर निरंतर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY