कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने ऊंचाहार में होने वाले शिव महापुराण कथा और भव्य कलश यात्रा को लेकर गांवों में दिया गया आमंत्रण, श्रद्धालुओं में उत्साह

0
45

​नचाहर के चरडई चौराहा में 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा और 10 सितंबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं।

​आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जगतपुर ब्लॉक के मनोहरपुर, सिधौर एवं हेतहा नेवढ़िया सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय अपने परिवार रूपी जनता के घर-घर जाकर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा और कथा में सम्मिलित होने का आदरपूर्वक आग्रह किया।

10 हजार से अधिक मातृशक्तियों की सहभागिता का लक्ष्य

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों और विशेष रूप से महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। 10 सितंबर को आयोजित होने वाली कलश यात्रा में 10 हजार से अधिक मातृशक्तियों (महिलाओं) की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां:

  • भव्य कलश यात्रा: 10 सितंबर
  • श्री शिव महापुराण कथा: 11 सितंबर से 17 सितंबर तक

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने क्षेत्र के समस्त शिव भक्तों से अपील की है कि वे भगवान शिव की भक्ति और आस्था के इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY