डीएम की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

0
34


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जनपद में चलाये जा रहे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त टीबी सूचकांको की समीक्षा करते हुए कार्यकम में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्रा द्वारा अवगत कराया गया कि अभियान के दौरान अब तक 27146 व्यक्तियों की जांच हेतु इनरोलमेंट करते हुए 14848 एक्सरे तथा 8261 नाट जांचे करायी गयी है। माह जून में विकास खण्ड बछरावां, डीह, दीनशाहगौरा तथा सतांव में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से चिन्हित हाई रिस्क ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर चलाया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में हैण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा एक्सरे तथा खून की जांचे तथा बलगम संग्रहण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा अभियान की सफलता हेतु जनमानस से सहभागिता हेतु अपील की गयी। साथ ही समस्त अधीक्षक सामु० स्वा० केन्द्र को उनके सीएचसी क्षेत्र में चिन्हित समस्त हाई रिस्क ग्रामों में सम्बन्धित ब्लाक अधिकारी तथा ग्राम प्रधान के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाते हुए टीबी स्क्रीनिंग एवं क्षयरोग से सम्बन्धित प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कराकर निःक्षय मित्र बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला क्षयरोग अधिकारी सहित समस्त सीएचसी अधीक्षक तथा एनटीईपी कर्मचारी उपस्थित रहे।
—————00000—————

LEAVE A REPLY