प्लास्टिक की बोतलें लगातार इस्तेमाल होने से अंदर से पीली पड़ जाती है।

0
5

इन्हें साधारण पानी से धोना काफी मुश्किल होता है। अगर आपकी भी प्लास्टिक की बोतलें पीली हो गई हैं, तो इन 5 असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से उन्हें बिल्कुल नया जैसा चमकाया जा सकते हैं। बेकिंग सोडा और विनेगर: इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को पीली पड़ी बोतल के अंदर डालें और ऊपर से हल्का गुनगुना पानी भरकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बोतल को जोर-जोर से हिलाकर साफ पानी से धो लें। टिशू पेपर और बेकिंग सोडा: पीली बोतल में 2-3 टिशू पेपर के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड और आधा कप गुनगुना पानी मिलाएं। इसके बाद बोतल को बंद करके अच्छी तरह हिलाएं। फिर साफ पानी से धो लें। हाइड्रोजन पेरोक्साइड: बोतल से पीलापन हटाने के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बोतल में थोड़ा सा हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे ब्रश से साफ कर लें। नींबू और नमक: नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो गंदगी साफ करने में बेहद असरदार माना जाता है। इसके लिए बोतल में एक नींबू का रस निचोड़ें और उसमें 1-2 चम्मच नमक तथा थोड़ा सा गर्म पानी डाल दें। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर पानी से साफ कर लें। पीलापन हट जाएगा। डिशवॉश और चावल: इसके लिए बोतल में बोतल में थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड, गर्म पानी और 2 चम्मच कच्चे चावल के दाने डाल दें। इसके बाद बोतल को बंद करके हिलाएं। इससे पीलापन हट जाएगा।

LEAVE A REPLY