पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा लाभ, आवेदन एवं सत्यापन की समय-सीमा निर्धारित

0
31


रायबरेली : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रायबरेली पीयूष चन्द्र राय ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत समस्त वर्गों के वंचित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किए जाने हेतु समय सारिणी जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस में शिक्षण संस्थाओं के सम्मिलित होने की अंतिम तिथि 07 सितम्बर 2026, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा शिक्षण संस्थानों की फीस आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक करने की अंतिम तिथि 08 सितम्बर 2026 तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक करने की अंतिम तिथि 09 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण करने की अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2026 निर्धारित है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिक्षण संस्थान का मास्टर डाटा सभी स्तरों से सत्यापित एवं डिजिटल लॉक होने के उपरांत ही संबंधित शिक्षण संस्थान अपने यहां अध्ययनरत एवं आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समय सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा निर्धारित अवधि में सभी आवश्यक प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण कराने की अपील की, ताकि जनपद का कोई भी पात्र अन्य पिछड़ा वर्ग छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित न रह जाए।

LEAVE A REPLY