चकबन्दी प्रक्रिया के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन

0
165


रायबरेली : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी रायबरेली विशाल कुमार यादव ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत ग्रामों के समुचित प्रचार प्रसार के उपरान्त तिथि व स्थान निर्धारित करते हुए समयसारिणी बना कर अपनी उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन सुनिश्चित करते हुए कृषकों का फीडबैक प्राप्त कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने उक्त के अनुपालन में जनपद रायबरेली के निर्धारित ग्रामों में अपराह्न 01ः00 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किये जाने हेतु समय सारिणी निर्धारित किया है, जिसके अनुसार 27 फरवरी को उप संचालक चकबन्दी द्वारा तहसील सलोन के ग्राम डीह में, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तहसील सदर के ग्राम प्यारेपुर में, तहसील सदर के ग्राम मझिगवां हरदोई में चकबंदी अधिकारी हरचंदपुर द्वारा ग्राम चौपाल में जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
इसी प्रकार 28 फरवरी 20226 को उप संचालक चकबन्दी द्वारा तहसील लालगंज के ग्राम भीरतगांव में एवं चकबंदी अधिकारी हरचंदपुर तहसील सलोन के ग्राम बरवलिया ग्राम चौपाल में जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

LEAVE A REPLY