रविवार के दिन मिथुन और कुंभ सहित कुछ राशियों के प्रेम जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है।

0
3

वहीं वृश्चिक सहित कुछ लोगों को सतर्कता भी आज बरतनी होगी। यहां विस्तार से पढ़ें 7 सितंबर 2026 का लव राशिफल। 7 सितंबर 2026 का लव राशिफल: रविवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे। आज का दिन मिथुन और कुंभ सहित कुछ राशियों के प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ा सकता है। हाालंकि वृश्चिक सहित कुछ राशियों को सतर्कता भी प्रेम जीवन में बरतने की आवश्यकता होगी आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल

मेष राशि

आज के दिन प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ संवाद बेहतर होगा। भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। 

वृषभ राशि

इस राशि के कुछ लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। रिश्ते में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

मिथुन राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि मं हैं इसलिए आपका आकर्षण बढ़ेगा। लव लाइफ में रोमांस वापस लौटकर आएगा। गिलेशिकवे दूर हो सकते हैं। 

कर्क राशि

आज के दिन पार्टनर की बातों का गलत मतबल निकालने से बचें नहीं तो रिश्ता टूट सकता है। विवाहित जातकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 

सिंह राशि

इस राशि के सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास आ सकता है। प्रेमी जोड़ों के बीच रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को पार्टनर से कोई सरप्राइज आज के दिन मिल सकता है। दिन की शुरूआत थोड़ी सुस्त हो सकती है लेकिन दिन का अंत रोमांस से भरा रह सकता है। 

तुला राशि

अगर पार्टनर से दूर रहते हैं तो आज के दिन उनसे मिलने का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोग प्रेम को शादी के बंधन में बांधने का प्रयास करेंगे। 

वृश्चिक राशि

आज के दिन पार्टनर को लेकर कोई गलत राय न बनाएं। कोई बात चुभ रही है तो खुलकर बात करना सही रहेगा। 

धनु राशि

दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। 

मकर राशि

आज का पार्टनर के साथ किसी भी तरह की गलत बयानबाजी न करें। रिश्ते को मजबूत करने के लिए आपको बोलने से ज्यादा पार्टनर को सुनना चाहिए। 

कुंभ राशि

आपके प्रेम भाव में चंद्रमा के होने से लव लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है। आज के दिन दिल में छुपी बातें जुबां पर आ सकती हैं। 

मीन राशि

पारिवारिक जीवन में अच्छा समय आप बिता सकते हैं। कुछ लोग प्रेम संबंध के बारे में घर के लोगों को भी बता सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

LEAVE A REPLY