मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए सफलता के मंत्र

0
41


रायबरेली : जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0वी0 सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पी0एम0 श्री राजकीय इंटर कालेज, रायबरेली में संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह द्वारा मोटिवेशनल क्लास आयोजित की गई।
मोटिवेशनल क्लास के दौरान जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह ने अभ्यर्थियों को यू0पी0एस0सी0 (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी के तौर-तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन के साथ-साथ समय प्रबंधन भी बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने अभ्यर्थियों से पाठ्यक्रम की जानकारी लेते हुए सुझाव दिया कि कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों के नोट्स अवश्य बनाएं और उनका बार-बार अध्ययन करें। साथ ही, पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने की नियमित आदत डालें, जिससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और बेहतर तैयारी करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति निरंतर अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY