मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने अगस्त सितम्बर माह की ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित किया

0
51


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने माह सितम्बर 2026 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार 04 सितम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकास खण्ड महराजगंज में, जिला विकास अधिकारी विकास खण्ड डलमऊ में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड रोहनियां में एवं विकास खण्ड सलोन में उपायुक्त, स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक विकास खण्ड के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
इसी प्रकार 11 सितम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 डीह में, जिला विकास अधिकारी लालगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार सतांव में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार बछरावां में। 18 सितम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 खीरों में, जिला विकास अधिकारी ऊँचाहार में, उपायुक्त, श्रम रोजगार दीनशाहगौरा एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार सरेनी में। 25 सितम्बर को परियोजना निदेशक जि0ग्रा0वि0अभि0 हरचन्दपुर, जिला विकास अधिकारी छतोह, उपायुक्त, श्रम रोजगार शिवगढ़ एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड अमावां के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

LEAVE A REPLY