अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान के सहयोग से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में ध्यान योग शिविर

0
45


रायबरेली : मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली अनिशा के मार्गदर्शन में अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान से आये नारेन्द्र आनन्द व स्वेता आनन्द के द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह रायबरेली में आवासित बालको को मानसिक व शरीरिक रुप से सुदृढ़ बनाने हेतु ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। इस ध्यान योग शिविर में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में आवासित बालकों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
अमृता विश्व विद्यापीठम संस्था से आये नारेन्द्र आनन्द व स्वेता आनन्द के द्वारा अपने उद्भबोधन में बताया गया कि योग और ध्यान का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इनसे शारीरिक लचीलापन, ताकत और मानसिक शांति बढ़ती है। ये अभ्यास तनाव कम करते हैं, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार करते हैं और एक बेहतर व संतुलित जीवनशैली प्रदान करते हैं।
इस ध्यान योग शिविर में डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जय सिंह यादव, अधीक्षक सम्प्रेक्षण गृह शीतला प्रसाद, काउंसलर सौरभ चौधरी, पैरामेडिकल स्टाफ अमित विक्रम, मधुबाला व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति व राजकमल के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

LEAVE A REPLY