गिरफ्तार कर लिया जब वह बिना नंबर प्लेट की बाइक से रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट की फिराक में था। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रेलवे रोड थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 5 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जमानिया बाग तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक बदमाश रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट की फिराक में था। पुलिस ने बदमाश के पास से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की KTM बाइक को भी बरामद किया है, जो जांच में दिल्ली से चोरी की हुई निकली। पुलिस ने चेंकिंग में रुकने का किया था इशारा, बदमाश ने भागने की कोशिश
मेरठ जिले में रेलवे रोड थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने जमानिया बाग तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान 5 रुपये का इनामी बदमाश जो बिना नंबर प्लेट की बाइक से उस तरफ आ रहा था उसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसी दौरान पुलिस को देखकर बदमाश ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की जिसमें फिसलने से वह सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान 34 वर्षीय दानिश पुत्र लियाकत, निवासी मकबरा डिग्गी, थाना रेलवे रोड के रूप में हुई है। इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए मेरठ के पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय भेजा दिया। दिल्ली से चोरी की हुई निकली बिना नंबर प्लेट वाली बाइक
पुलिस ने आरोपी बदमाश के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की KTM बाइक भी बरामद हुई है। जांच में बाइक दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। पुलिस के मुताबिक दानिश राजस्थान के जयपुर में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चोरी, लूट, मारपीट और हथियारों से जुड़े कुल 19 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



























































