अगर आपके करीबी या परिजन नेपाल या तिब्बत की यात्रा पर थे और बाढ़ में फंस गए हैं

0
2

तो आप nepalfloodshelpline@indiatvnews.com ई-मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। इस ई-मेल आईडी पर फोटो शेयर कर सकते हैं। इंडिया टीवी इसे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर करेगा, जिससे उन्हें ढूंढने में मदद मिल सके। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद ऑस्ट्रेलिया के 39 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इनमें भारतीय मूल के, फरीदाबाद में जन्मे Umesh Sharma और Krishna Sharma भी शामिल हैं। दोनों सिडनी में एक भारतीय रेस्तरां चलाते हैं। बाढ़ से पहले उनकी आखिरी लोकेशन Syapru Besi, Nepal बताई जा रही है। परिवार और करीबियों को अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। नेपाल में आए सैलाब में लापता लोगों में मुंबई निवासी राजश्री सतीश पाठक और सतीश विष्णु पाठक भी शामिल हैं। दोनों से आखिरी बार 26 अगस्त 2026 को सुबह 5:17 बजे Timure, Nepal में संपर्क हुआ था। वे Kerung के लिए रवाना होने वाले थे। परिवार और करीबियों को अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने दोनों की सुरक्षित तलाश और जल्द जानकारी मिलने की अपील की है। इनके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो मनोज घुले (+91 9821064161) और अनिल वैद्य (+919987128731) से तुरंत संपर्क करें। विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों में शशिकांत यादव भी शामिल हैं, जो नेपाल घूमने गए थे। हादसे के बाद से इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिवार और करीबियों को अब तक इनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने इनकी सुरक्षित तलाश और जल्द जानकारी मिलने की अपील की है। इनके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो नमन यादव (+919453090002, 8808808169) से तुरंत संपर्क करें। नेपाल में आए जल प्रलय ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली है। लापता लोगों में स्वाति बागरेचा भी शामिल हैं। हादसे के बाद से इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिवार और करीबियों को अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने इनकी सुरक्षित तलाश और जल्द जानकारी मिलने की अपील की है। इनके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो उनके बड़े भाई डॉ. प्रशांत बागरेचा (+919425437705) से तुरंत संपर्क करें।

LEAVE A REPLY