राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रेस का आयोजन

0
4

30 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

रायबरेली 2026
खेल निदेशालय के अनुपालन एवं फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह-2026 के तहत जिला खेल कार्यालय, रायबरेली द्वारा आज साइकिल रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 30 से अधिक खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साइकिल रेस पं. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर फिट इंडिया का नारा लगाते हुए पुलिस लाइन चौराहा एवं जिलाधिकारी आवास चौराहा होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई। रेस के दौरान प्रतिभागियों के मार्गदर्शन एवं पायलेट के रूप में मो. शोएब, नरेश कुमार निषाद (जीवन रक्षक), अश्वनी चन्द्रा एवं पिन्कू कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि अभय सिंह, साई इंचार्ज, रायबरेली द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने आयोजन की सराहना की।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के प्रति समर्पित रहने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का सम्पूर्ण संचालन बाबूलाल, क्रीड़ा सहायक, जिला खेल कार्यालय, रायबरेली द्वारा किया गया। विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं उच्चाधिकारियों के अनुपालन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
अंत में जिला खेल कार्यालय, रायबरेली की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों, गणमान्य नागरिकों, दर्शकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY