​कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने ऊँचाहार में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं का हुआ स्वागत​

0
42


​
रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज पाण्डेय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक विषयों, विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
​सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन
​कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था जताने वाले अनेक नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने सभी नए सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर और मिष्ठान्न कराकर पार्टी परिवार में उनका अभिनंदन किया।
​कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना
​इस अवसर पर मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का उत्साह, उनका समर्पण और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बेहद सराहनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनकी मेहनत से ही क्षेत्र में विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
​’सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प पर जोर
​कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को आत्मसात करते हुए वे निरंतर ऊँचाहार क्षेत्र की जनता की सेवा के पथ पर अग्रसर हैं।

LEAVE A REPLY