राज्यपाल के ‘जन भवन’ में आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, मां दुर्गा की विधि-विधान से की आरती

0
40



रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने राजधानी लखनऊ स्थित जन भवन में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि गरबा महोत्सव में सहभागिता की। इस पावन अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
​इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि माननीय राज्यपाल महोदया का स्रेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भक्ति, आस्था और उल्लास से परिपूर्ण इस भव्य आयोजन में शामिल होने से मन को अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
​इस नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में पारंपरिक नृत्य, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY