आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने राज्यसभा चुनावों के बीच अखिलेश यादव से मुलाकत की

0
11

जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. अब तीसरा कैंडिडेट मुस्लिम होने की बात कही जा रही है उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनावों की गहमा-गहमी के बीच बुधवार को आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की, जिसके बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गयीं हैं. हालांकि खुद अखिलेश यादव या तंजीम फातिमा द्वारा इस मुलाकात को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है.

तंजीम फातिमा अपने बेटे के साथ अखिलेश यादव के आवास पर पहुंची थीं जहां दोनों के बीच करीब सवा घंटे से अधिक मुलाकात चली. इस मुलकात को लेकर इसलिए भी कयासबाजी तेज हो गयी है क्योंकि सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अभी तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारा है. जबकि राजनीतिक चर्चा ये है कि सपा का तीसरा कैंडिडेट मुस्लिम हो सकता है.

रिलेटेड स्टोरी

रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी ने दाखिल किया पर्चा

सपा की ओर से बुधवार को प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. खुद अखिलेश यादव नामांकन के समय मौजूद रहे थे. जबकि चर्चा थी कि आलोक रंजन और सलीम शेरवानी राज्यसभा जाएंगे. अब ये तय हो गया कि आलोक रंजन का नाम अब राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नहीं है. जबकि सलीम शेरवानी अभी चर्चा में हैं. इसलिए राजनीतिक जानकारी सपा के तीसरे कैंडिडेट को मुस्लिम ही मानकर चल रहे हैं. इस बीच अचानक तंजीम फातिमा का लखनऊ पहुंचना, एक नई चर्चा छेड़ दी है.

तंजीम फातिमा राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं

तंजीम फातिमा 2014 से 2020 के कार्यकाल में राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं.इसलिए इस बात के भी अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा का तीसरा कैंडिडेट वे भी हो सकतीं हैं. चूंकि सपा मुस्लिम कैंडिडेट भेजकर ओवैसी और विरोधियों का मुंह बंद कर सकती है.  इसके साथ ही 2027 में सपा इस दांव से मुस्लिम मतदाताओं को भी बड़ा संदेश दे सकती है. फ़िलहाल सपा का तीसरा कैंडिडेट कौन होगा इसकी तस्वीर दो अक्टूबर के बाद ही साफ होने की उम्मीद है.  

LEAVE A REPLY