जो उन्होंने उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी से कही थी। एक्टर ने बताया कि जब जया, मारिया से मिलीं तो उन्होंने उनसे साफ-साफ शब्दों में कहा कि ‘एक्टर से शादी करना काफी मुश्किल काम है।’ अरशद वारसी यूं तो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन एक्टर होने के चलते उनकी पर्सनल लाइफ पर सबकी नजर रहती है। इस बीच एक्टर ने मारिया गोरेट्टी से अपनी शादी के बारे में बात की और उस सलाह को याद किया जो जया बच्चन ने उनकी पत्नी को शादी से पहले दी थी। ‘फिल्मिज्ञान’ से बात करते हुए अरशद वारसी ने जया बच्चन की सलाह को याद किया और कहा कि जया ज्यादातर लोगों से ज्यादा अच्छे से ये बात जानती हैं कि एक एक्टर से शादी करना और उसके साथ जिंदगी बिताने का क्या मतलब है। उन्होंने अपना यही एक्सपीरियंस मारिया के साथ भी शेयर किया था। जया बच्चन, अरशद और मारिया की शादी में पहुंची थीं, जहां शादी से पहले जया ने मारिया को एक एक्टर से शादी करने को लेकर चेतावनी दी और साफ-साफ शब्दों में कहा कि एक एक्टर से शादी करने में कई तरह की चुनौतियां आती हैं। इस बारे में बात करते हुए अरशद वारसी कहते हैं- ‘जया जी एक बहुत ही समझदार महिला हैं और चीजों को औरों से ज्यादा बेहतर ढंग से समझती हैं। उन्होंने मुझसे एक बार कहा था कि किसी एक्टर से शादी करना जिंदगी के सबसे मुश्किल कामों में से एक है।’ अरशद कहते हैं- ‘मैं ये नहीं कहता कि एक्टर की फितरत ही ऐसी होती है, लेकिन बदकिस्मती से मैं एक एक्टर हूं और आप अक्सर ऐसी परिस्थितियों में होते हैं, जहां आप बहुत ही दिलचस्प और अट्रैक्टिव लोगों से मिलते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं।’ ‘असल में, जब मेरी और मारिया की शादी हो रही थी, तब जया जी ने मारिया से कहा था- ‘एक्टर से शादी करना जिंदगी के सबसे मुश्किल कामों में से एक है।’ इसके बाद उन्होंने मारिया से पूछा कि क्या वो सच में इसके लिए तैयार हैं? उनके इस सवाल की वजह ये है कि हमारा प्रोफेशन ऐसे काम करवाता है जो आम कपल के लिए सामान्य नहीं होता।’ अरशद वारसी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- ‘एक एक्टर और उसके पार्टनर के लिए ये बहुत जरूरी है कि आपका प्यार आम लोगों के प्यार से कहीं ज्यादा होना चाहिए। इसलिए आपको उस दायरे से आगे बढ़कर उस व्यक्ति के साथ बने रहना होता है।’
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में सोमवार एक भीषण ब्लास्ट में 11...
वहीं अब इस मामले में मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में घायल हो गया है। इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी...


























































