जनपद रायबरेली में नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक संपन्न

0
21


रायबरेली : नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार की अध्यक्षता में “जिला सैनिक बन्धु समिति” की बैठक बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
सभी उपस्थित सदस्यों का जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, रायबरेली (विंग कमांडर) अखिलेश पाण्डेय (अ०प्रा०) द्वारा स्वागत किया गया तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में जनपद के सी०ओ० सिटी, प्रतिनिधि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, व सैनिक बन्धु समिति के सदस्य एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY