ऊंचाहार में 11 सितंबर से होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की भव्य महाशिव पुराण कथा, 10 सितंबर को निकलेगी विशाल कलश यात्रा

0
41

रायबरेली। ऊंचाहार के टोल प्लाजा के पास 11 सितंबर से 17 सितंबर तक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से भव्य महाशिव पुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में मनोज पांडेय ने अपने रायबरेली स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की।

​प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि कथा से पूर्व 10 सितंबर को एक ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस विशाल कलश यात्रा में 10 हजार से अधिक मातृशक्तियां शामिल होकर धर्म और आस्था के इस पर्व को भव्यता प्रदान करेंगी।

​आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जनपदवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से यह आयोजन भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का एक अनुपम उत्सव बनेगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को इस महाशिव पुराण कथा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

LEAVE A REPLY