Scene Box Office Collection Day 20: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’को फैंस इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया है। ‘करुप्पु’ के बाद फैंस उनकी ‘सीन’ मूवी के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सूर्या की ‘सीन’ ने 6 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सूर्या ने अपनी फिल्म ‘करुप्पु’ के जरिए भी दर्शकों का दिल जीता। ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। वहीं, अब ‘सीन’ भी रिलीज होते ही छा गई है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। ‘सीन’ का वर्ड ऑफ माउथ काफी स्ट्रांग रहा, जिसका फायदा इसे पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मिला। ऐसे में अब ‘सीन’ के 20वें दिन के आंकड़े भी आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है।
‘रामायण’ और ‘ओम’ ने बिगाड़ा ‘सीन’ का खेल
सूर्या की ‘सीन’ का रिलीज के साथ ही ‘रामायण’ जैसी फिल्मों से हुआ। वहीं, अब इसके सामने धनुष और साई पल्लवी की ‘ओ.एम: ऑपरेशन मोल’ रिलीज हो गई, जिसने इसका पूरा गेम बिगाड़ दिया है। ऐसे में अब ‘सीन’ के लिए टिके रहना एक बड़ी चुनौती है।’सीन’ का निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। तमिल स्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 19.15 करोड़ रुपये की कमाई थी। ऐसे में अब इसके 20वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सीन’ ने बुधवार को 45 लाख रुपये की कमाई की है। भारत में ‘सीन’ का अबतक का टोटल 152.15 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें ‘सीन’ का कलेक्शन
| डे 1 | 19.15 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 20.35 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 23.65 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 21.40 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 12.85 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 8.05 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 6.25 करोड़ रुपये |
| डे 8 | 6.00 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 9.50 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 9.30 करोड़ रुपये |
| डे 11 | 3.00 करोड़ रुपये |
| डे 12 | 2.90 करोड़ रुपये |
| डे 13 | 2.65 करोड़ रुपये |
| डे 14 | 1.90 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 77 लाख रुपये |
| डे 16 | 1.35 करोड़ रुपये |
| डे 17 | 1.58 करोड़ रुपये |
| डे 18 | 57 लाख रुपये |
| डे 19 | 48 लाख रुपये |
| डे 20 | 45 लाख रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 152.15 करोड़ रुपये |
‘सीन’ की क्या है कहानी?
जितु माधवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सीन’ की कहानी की बात करें तो इसमें सूर्या ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया है, जिसे एक सुलझ चुके पुराने मामले को दोबारा खंगालना पड़ता है। जब उसका एक राज गलती से सबके सामने आ जाता है, तब उसे एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर के पीछे भागना पड़ता है। फिल्म में नजरिया नाजिम और नसलेन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिनकी एक्टिंग कहानी में जान डालता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)































































