उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी

0
17

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस और आबकारी विभाग के अंतर्गत वर्दीधारी उप निरीक्षक (समूह ग) के कुल 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर एक दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 200 रिक्त पदों में सबसे अधिक 93 पद उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा पीएसी और आईआरबी में प्लाटून कमांडर (पुरुष) के 81 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष/महिला) के 19 पद, पुलिस विभाग में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच पद और आबकारी विभाग में उप आबकारी निरीक्षक के दो पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

पद, वेतन और वैकेंसी

सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) — उत्तराखंड पुलिस ₹44,900 – ₹1,42,400 (स्तर-07) 93

सब-इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस (पुरुष/महिला) — उत्तराखंड पुलिस ₹44,900 – ₹1,42,400 (स्तर-07) 19

प्लाटून कमांडर (पुरुष) पीएसी / आईआरबी — उत्तराखंड पुलिस ₹44,900 – ₹1,42,400 (स्तर-07) 81

फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर — उत्तराखंड पुलिस ₹44,900 – ₹1,42,400 (स्तर-07) 05

उप आबकारी निरीक्षक — आबकारी विभाग, उत्तराखंड ₹29,200 – ₹92,300 (स्तर-05) 02

योग्यता -बैचलर डिग्री। आयु सीमा – 21 से 35 वर्ष।

चयन

फिजिकल टेस्ट और ऑब्जेक्टिव-टाइप लिखित परीक्षा।

इवेंट, पुरुष, महिला

क्रिकेट बॉल थ्रो, 50 मीटर, 20 मीटर

लॉन्ग जंप, 13 फीट, 8 फीट

चिन अप (बीम), 5 बार —

रेस, 32 मिनट में 5 किमी , 15 मिनट में 2 किमी

शटल रेस, (25 × 4 मीटर) — 30 सेकंड

इन परीक्षाओं की अंतिम तारीखों की जानकारी आयोग की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम में ही स्पष्ट होगी।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड के दोनों तरफ की फोटोकॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा, साथ ही आरक्षण और पर्वतीय क्षेत्र से जुड़े प्रमाण-पत्र भी लगाने होंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेंगे, जबकि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के संशोधन का मौका चार जनवरी से छह जनवरी 2027 तक दिया जाएगा। आयोग की ओर से इस भर्ती की लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 18 अप्रैल 2027 तय की गई है। आयोग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर : आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उम्मीदवार आयोग के टोल-फ्री नंबर 9520991172, व्हाट्सएप नंबर 9520991174 या ईमेल chayanayog@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY