बिहार एमएलसी चुनाव की सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार को जीत की बधाइयां मिल रही

0
8

अनंत सिंह ने कहा कि गिनती खत्म हो गई और अनुज हार गए हैं। इधर नीरज कुमार ने अनंत सिंह के घर बनी मिठाइयों पर तंज कसा है।

Bihar MLC Election Result LIVE: बिहार में एमएलसी की 8 सीटों में से सबसे अधिक चर्चित सीट पटना स्नातक निर्वाचन सीट ही थी। यूं तो अब तक इस सीट के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं लेकिन इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी नीरज कुमार ने अपनी जीत का दावा किया है। नीरज कुमार को उनके समर्थकों ने माला पहना कर बधाई भी दी है। इधर चुनाव से पहले इस सीट पर जन सुराज प्रत्याशी के लिए वोट मांगने वाले अनंत सिंह ने अपनी हार मान ली है। अनंत सिंह ने कहा कि हां, हम हार गए हैं। इस चुनाव में जो अपना वोटर बनाते हैं वहीं लोग वोट देते हैं। हमको वोट बनाने का समय नहीं मिला। इसलिए हम हार गए। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वो नीरज कुमार को जीत की बधाई नहीं देंगे।

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में से 4 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। देर रात पटना शिक्षक सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर यादव के हारने की सूचना आई। इस सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार सिंह जीते हैं। करीब 30 साल बाद राजद ने बीजेपी के कब्जे वाली इस सीट पर जीत हासिल की है।

इस सीट के अलावा भारतीय जनता पार्टी, जन सुराज पार्टी, राजद और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती है। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी के सुरेश राय ने कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा को 324 वोटों से हरा दिया। सारण शिक्षक सीट पर बीजेपी के बागी एवं निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज 1815 वोटों से जीते हैं। तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह (एनपी सिंह) ने जीत दर्ज की है। सीपीआई कैंडिडेट और मौजूदा एमएलसी संजय सिंह तीसरे नंबर पर चले गए।

LEAVE A REPLY