अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीउियो पोस्ट कर दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया

0
6

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने गायक दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले उत्तराखंड में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी स्टेज गाना नहीं गा पा रहे थे। वह मंच पर खड़े होकर ओरिजिनल गाना गाने की बजाय, लिप-सिंक (होंठ हिलाने) कर रहे थे। ऐसे में कार्यक्रम में मौजूद दिग्गज भाजपाई और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फटकार लगाई और आरोप लगाया कि वे नशे की हालत में हैं और बोल तक नहीं पा रहे हैं।

वह शराब नहीं पीते – अनुपम खेर

वीडियो के सामने आने के बाद मीका सिंह, कपिल शर्मा, बादशाह समेत कई सारे लोग दलेर मेहंदी के सपोर्ट में सामने आए। वहीं अब अनुपम खेर ने भी इस पूरे विवाद पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं, “मैंने एक वीडियो देखा, जिसमें दलेर मेहंदी जी मंच पर गाना गा रहे थे, तभी कोई मंत्री जी मंच पर चढ़ गए और उनसे बदतमीजी से बात करने लगे। उन्होंने काफी कुछ कहा। मैं उस वक्त वहां मौजूद नहीं था, इसलिए मुझे नहीं पता कि असल में क्या हुआ था। लेकिन मैं दलेर मेहंदी जी को पिछले 25-30 सालों से जानता हूं। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि जहां तक मुझे पता है, वह शराब नहीं पीते। वह उन बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं अपनी जिंदगी में मिला हूं।”

पिछले दो-तीन सालों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है – अनुपम खेर

अनुपम खेर ने आगे कहा, “हो सकता है कि उनकी तबीयत ठीक न हो। हमारे एक कॉमन दोस्त हैं, डॉक्टर जूल, जिनसे मेरी उनसे मुलाकात होती रहती है। मैं ये बात जानता हूं कि पिछले दो-तीन सालों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। हो सकता है कि उन्होंने उस संस्था से कोई वादा किया हो और उस वादे की वजह से वह उस कार्यक्रम में आने से मना न कर पाए हों। यही उनका प्रोफेशनलिज्म है कि उन्होंने अपना वादा निभाया और मंच पर गाना गाया।” यह सिर्फ मीका सिह की जिम्मेदारी नहीं है- अनुपम खेर

अनुपम बोले, “अब यह भी हो सकता है कि उन्होंने लिप-सिंक किया हो। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे यह देखकर बहुत बुरा लगा। किसी को भी किसी दूसरे इंसान से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए, वह भी सार्वजनिक मंच पर। यह बिल्कुल सही नहीं है। इस तरह सबके सामने किसी पर आरोप लगाना गलत है। दलेर जी, मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे लगता है कि लोगों को इस बारे में बात करनी चाहिए। हमारी इंडस्ट्री के लोगों को भी इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए। यह सिर्फ मीका सिह की जिम्मेदारी नहीं है। हम सभी को उन लोगों के लिए आवाज उठानी चाहिए, जिन्हें हम जानते हैं।”

गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की बात है – अनुपम खेर

अनुपम खेर ने आखिरी में कहा, “यह किसी का बचाव करने की बात नहीं है, बल्कि गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की बात है। हमें ऐसे मामलों में चुप नहीं रहना चाहिए। मुझे यह सब देखकर बहुत बुरा लगा और मैं दलेर जी से यही कहना चाहता हूं कि मुझे आपके फैसलों, आपकी प्रोफेशनलिज्म, आपकी अच्छाई और आपकी महानता पर पूरा भरोसा है। भगवान आपको हमेशा खुश रखें। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं, क्योंकि मैं जानता हूं कि आपकी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे इस बात का बहुत दुख है कि आपको ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ा। रब राखा। आप महान हैं, आप सबसे बेहतरीन हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दें। आप सबसे अच्छे हैं।”

अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में क्या लिखा?

वीडियो पोस्ट कर अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “एक-दो दिन पहले एक वीडियो देखा, जिसमें कोई मंत्री जी मंच पर दलेर मेहंदी जी से जिस तरह बात कर रहे थे, उसे देखकर बहुत दुख हुआ। मैं दलेर जी को बहुत सालों से जानता हूं। यह भी जानता हूं कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं रही है। मंत्री जी, आपको उनकी प्रस्तुति से शिकायत हो सकती है। नाराजगी भी हो सकती है। लेकिन सबके सामने मंच पर जाकर इस तरह उन्हें अपमानित करना जरूरी था क्या? यही बात उनसे अलग बैठकर, इज्जत से भी तो कही जा सकती थी। एक कलाकार अपनी मेहनत से जो पहचान और सम्मान कमाता है, उसके पीछे पूरी जिंदगी लगी होती है। दलेर जी ने पिछले तीस-पैंतीस सालों से अपने गानों से हम सबको खुशी दी है। उस योगदान की कुछ तो कद्र होनी चाहिए। दलेर जी, मैंने आपको हमेशा एक नेकदिल, प्यार बांटने वाले इंसान के रूप में जाना है। जहां तक मैं आपको जानता हूं, आप शराब भी नहीं पीते। आपको यह सब सहना पड़ा, इसका मुझे बहुत अफसोस है।”

LEAVE A REPLY