जनपद को मिली 2432.750 मीट्रिक टन इफको डी०ए०पी०, किसानों को मिलेगी समय पर खाद

0
30


रायबरेली : सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद रायबरेली में किसानों को रबी सीजन में डी०ए०पी० की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 17 अक्टूबर को इफ्को की 2432.750 मीट्रिक टन डी०ए०पी० की रैंक प्राप्त हुई जिसमें से 2432.750 मीट्रिक टन डी०ए०पी० सीधे रैक प्वाइंट से 78 सहकारी समितियों को प्रेषित की जायेगी।
जनपद के 177 सहकारी उर्वरक बिकी केन्द्रों जिनमें 10 नवगठित बी-पैक्स भी सम्मिलित हैं, में वर्तमान में 5190 मीट्रिक टन यूरिया, 517 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक तथा 354 मीट्रिक टन एन०पी०के० उपलब्ध है। साथ ही जनपद के सहकारी बफर गोदाम में 8093 मीट्रिक टन यूरिया एवं 142 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक तथा 3378 मीट्रिक टन एन०पी० के० उपलब्ध है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, जिसका नियमानुसार कृषकों को वितरण किया जा रहा है। कृषक अपनी फार्मर आई०डी० के साथ नियमानुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डी०ए०पी० की उपलब्धता को लेकर किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अधिमूल्यन अथवा वितरण सम्बन्धी अनियमितता की शिकायत मिलने पर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। विभाग द्वारा जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरन्तर दृष्टि रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY