नगर पंचायत सलोन उप निर्वाचन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित

0
40


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली अंजूलता ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश की अधिसूचना एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका द्वारा निर्गत सार्वजनिक नोटिस के क्रम में नगरीय निकाय उप निर्वाचन माह सितम्बर/अक्टूबर, 2026 के अन्तर्गत नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद पर सविरोध उप निर्वाचन हेतु 13 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मतदान केन्द्रों/स्थलों पर मतदान तथा 15 अक्टूबर 2026 को तहसील मुख्यालय सलोन में चिन्हित स्थान पर मतगणना कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में आयोजित होगा।
इसी प्रकार समस्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रथम पाली में 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 08 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में आयोजित किया जाएगा। मतगणना पार्टी के समस्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY