इस प्राइवेट तेल कंपनी ने पेट्रोल का रेट 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी इजाफा नहीं किया है। यहां कीमतें पुराने स्तर पर बरकरार हैं। 7000 से अधिक पेट्रोल पंप पर देना होगा ज्यादा पैसा
इस समय में देश में नायरा के पास 7000 से अधिक पेट्रोल पंप है। यहां अब लोगों को अधिक पैसा खर्च करना होगा। इसी साल मार्च के महीने में भी नायरा ने सबसे पहले पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा किया था। इसके बाद अन्य तेल कंपनियों की तरफ से भी बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
कच्चे तेल ने बढ़ाया दबाव (Crude oil Price)
लम्बे समय से क्रूड ऑयल का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 90 डॉलर प्रति बैरल या उससे अधिक के स्तर पर बना हुआ है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर कीमतों को बढ़ाने का दबाव है। अगर इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें कम नहीं हुईं तो आने वाले समय में सरकारी कंपनियां भी तेल का रेट बढ़ा सकती हैं। बता दें, युद्ध से पहले इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।
आज कितना है पेट्रोल का रेट (Petrol rate)
दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये, चेन्नई में 107.76 रुपये, गुरुग्राम 102.97 रुपये, नोएडा 101.77 रुपये, बेंगलुरू 110.97 रुपये, भुवनेश्वर 108.97 रुपये, चंडीगढ़ 102.20 रुपये, हैदराबाद 115.73 रुपये, लखनऊ 113.81 रुपय, तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये प्रति लीटर आज पेट्रोल का रेट है डीजल का रेट कितना (Diesel rate)
नई दिल्ली में 95.20 रुपये, कोलकाता 99.82 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये. चेन्नई में 99.55 रुपये, नोएडा 95.60 रुपये, भुवनेश्वर 100.68 रुपये, चंडीगढ़ 89.47 रुपये, हैदराबाद 103.86 रुपये, जयपुर 98.50 रुपये, पटना 99.80 रुपये और तिरुअनंतपुरम् 104.41 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल का रेट है।
मई में 4 बार बढ़ा था पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel price hike)
इसी साल मई के महीने में तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाया था। जिसके बाद घरेलू स्तर पर कीमतें 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई थी। यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने 2022 के बाद पहली बार की थी। हालांकि, उसके बाद से दाम में कोई भी इजाफा नहीं हुआ था


































































