लखीमपुर में हटेगा मस्जिद का हिस्सा, कब्जेदार पर लगा जुर्माना

0
4

यूपी के सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद अब लखीमपुर में सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई मस्जिद के हिस्से को हटाने के साथ ही 36750 रुपए का जुर्माना तहसीलदार धौरहरा कोर्ट ने लगाया है। हालांकि, इस मुकदमे में दूसरे पक्ष ने आदेश के विरुद्ध पुनः सुनवाई के लिए बाजदायर प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसे तहसीलदार ने स्वीकार करते हुए फिर से सुनवाई का आदेश दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने रविवार को मीडिया के सामने आकर इस बात पर जोर दिया कि वह बीमार नहीं हैं। मायावती ने कहा कि उनके द्वारा पार्टी से निकाले गए लोग उनके पार्टी के लोगों में भ्रम फैला रहे हैं कि बहन जी बीमार है। उन्होंने इसे लेकर भतीजे आकाश आनंद पर सीधा निशाना भी साधा। बताया कि शविवार रात आकाश ने मेरे निवास पर पार्टी इंचार्ज आलोक कुमार को फोन कर मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली थी, जो गंभीर बात है। आकाश ने आलोक कुमार से यह भी कहा था कि इसकी जानकारी बहनजी को मत देना। इसके साथ ही मायावती ने अब अपने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार का कद बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि यूपी-उत्तराखंड के अलावा देश के अन्य राज्यों में पार्टी के काम को दो सेक्टरों में रखा गया है। इन दोनों सेक्टरों की समीक्षा हर डेढ़ महीने पर दिल्ली में पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार करेंगे। यूपी के खीरी जिले में नदियों की बाढ़ कम हुई है पर पानी घटने के साथ अब कटान का खतरा बढ़ गया है। धौरहरा तहसील में शारदा और घाघरा नदियों की रफ्तार कम है पर बिजुआ और निघासन ब्लॉक में शारदा नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। सदर तहसील के रेहरिया गांव के पास भी चौका नदी धीमी रफ्तार से कटान कर रही है। धौरहरा के चकदहा गांव के कटान विस्थापित परिवार जहां तहां बसे हैं। इनके स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था अभी प्रशासन नहीं कर पाया है। नदियों का घटता पानी गांवों का वजूद खत्म कर रहा है। इस बार भी ऐसे ही हालात बनने लगे हैं सदर तहसील के रेहरिया में हो रहा कटान

सदर तहसील क्षेत्र के रेहरिया खुर्द गांव में चौका नदी धीमी रफ्तार से कटान कर रही है। रेहरिया खुर्द में बचाव की कोशिशों से कटान की रफ्तार में कमी आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, शारदा नदी की सहायक चौका नदी रेहरिया के तटीय इलाके में करीब 100 एकड़ जमीन का कटान कर लिया है। ग्रामीण बताते हैं कि कटान अभी जारी है पर रफ्तार कुछ कम हुई है। रेहरिया में कटान की चिंता के बीच ग्रामीण बाढ़ और बीमारियों से भी परेशान हैं।

LEAVE A REPLY