रायबरेली । दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को जाना और मुद्दों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। अपने संसदीय क्षेत्र आए राहुल गांधी ने जिले के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी फाना त्रिवेदी के आवास पहुंचे वहां पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से की मुलाकात और लिया उनका कुशलक्षेम आपको बताते चलें कि सांसद राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात की सराफा व्यापारियों ने उन्हें टैक्स जीएसटी और मैन्युफैक्चरिंग के दौरान आने वाले सरकारी अवरोधों के बारे में जानकारी दी । व्यापारियों ने उन्हें बताया है कि किस तरह से जीएसटी के नाम पर अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है सोने और चांदी की खरीद फरोख्त में टैक्स बढ़ाया जा रहा हैं इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग ज्वेलरी में भी अत्यधिक शुल्क होने से छोटा सर्राफा व्यापारियों की कमर तोड़ रहा हैं । सांसद राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों की बात को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया व्यापारी फाना त्रिवेदी ने बताया कि राहुल गांधी ने संसद में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है व्यापारियों को उनसे उम्मीद है कि उनके प्रयासों से आभूषण के कारोबार में लगे व्यापारियों को राहत मिलेगी ।


























































