आज रविवार है। अगर आप घर बैठे एक ऐसी फिल्म देखना चाहते

0
4

जो आपका पूरा दिन बना दे, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है। इसमें न हीरो-हिरोइन के नाचने-गाने के सीन हैं, न फालतू का रोमांस और न ही कॉमेडी के नाम पर कोई फूहड़पन। फिल्म में है तो बस करीब 1 घंटे 45 मिनट का ऐसा सस्पेंस, जो आपको आखिर तक स्क्रीन से बांधे रखेगा।

22 साल के कॉलेज ड्रॉपआउट ने लिखी है कहानी

इस मास्टरपीस की कहानी एक 22 साल के कॉलेज ड्रॉपआउट ने लिखी और इसे डायरेक्ट भी किया था। बिना किसी बड़े सुपरस्टार और भारी-भरकम प्रमोशन के, फिल्म ने सिर्फ दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर अपनी खास पहचान बनाई। फिल्म का क्लाइमेक्स इतना जबरदस्त है कि आखिरी के 15 मिनट में कहानी पूरी तरह पलट जाती है। जैसे-जैसे राज खुलते हैं, दर्शकों को एक के बाद एक ऐसे झटके लगते हैं कि पैरों तले जमीन खिसकने का एहसास होता है

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम क्या है?

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘डी-16’ (D-16)। साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की बेहतरीन इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर्स में गिनी जाती है। कहानी इंस्पेक्टर दीपक (रहमान) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक खौफनाक एनकाउंटर में अपना दाहिना पैर गंवाने के बाद वह रिटायर हो चुके हैं। रिटायरमेंट के पांच साल बाद वह एक नए पुलिस कैडेट को अपने करियर के उस आखिरी और अनसुलझे केस की कहानी सुनाते हैं, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी थी।

फिल्म क्यों है इतनी खास?

1. फिल्म की कहानी सीधे-सीधे आपके सामने नहीं खुलती। दर्शकों को जानकारी बिल्कुल उसी तरह टुकड़ों में मिलती है, जैसे पुलिस को जांच के दौरान मिलती है। यही वजह है कि फिल्म देखते हुए आप खुद को स्क्रीन के सामने बैठे एक जासूस की तरह महसूस करते हैं। फिल्म का असली नाम ‘धुरुवंगल पथिनारु’ है, जिसका मतलब है ‘16 छोर’। फिल्म की कहानी में मौजूद कई किरदारों और घटनाओं के बीच के कनेक्शन धीरे-धीरे सामने आते हैं और एक ही रात की घटनाएं पूरी कहानी को आपस में जोड़ देती हैं। अगर आपको मर्डर मिस्ट्री, इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ‘डी-16’ आपके लिए मस्ट-वॉच हो सकती है। फिल्म में बेवजह के गाने, रोमांस या कॉमेडी के बजाय पूरी तरह कहानी और सस्पेंस पर फोकस किया गया है। इसका हिंदी डब वर्जन जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है। अगर आप आज रविवार को कोई ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जिसका क्लाइमेक्स लंबे समय तक याद रहे, तो ‘डी-16’ को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY