सिर में मार गोली… सनकी आशिक ने की महिला की हत्या

0
4

वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से घिरे आरोपी रोहित ने हाईवे पर गाड़ी रोककर खुद को भी गोली मार ली अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की राजधानी सैक्रामेंटो में एक सिरफिरे आशिक ने 38 साल के भारतीय मूल की महिला शालिनी ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। शालिनी पर कोर्ट का स्टे लागू होने के बावजूद 22 साल के आरोपी रोहित पिछले एक साल से लगातार उनका पीछा कर रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से घिरे आरोपी रोहित ने हाईवे पर गाड़ी रोककर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY