काष्ठकला ट्रेड में 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

0
40


रायबरेली : उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत जनपद में वुडवर्क (काष्ठकला) ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा उसका वुडवर्क/काष्ठकला के क्षेत्र में कार्यरत होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया के उपरांत पात्र लाभार्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ संबंधित ट्रेड की टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना के अंतर्गत आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके लिए किसी शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। आवेदक द्वारा भारत सरकार अथवा उत्तर प्रदेश सरकार की किसी अन्य योजना के अंतर्गत संबंधित उत्पाद ट्रेड से जुड़ी टूलकिट का लाभ विगत दो वर्षों में प्राप्त नहीं किया गया होना चाहिए। साथ ही आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को इस योजना के अंतर्गत केवल एक बार लाभान्वित किया जाएगा। इस प्रयोजन हेतु परिवार से आशय पति एवं पत्नी से है।
योजना से संबंधित पात्रता, शर्तों एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सिविल लाइन्स, रायबरेली में संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY